Post of 23 September 2022

कल इस्राईल के प्रधानमंत्री याईर लेपिड ने संयुक्त राष्ट्र के अपने भाषण मे मुस्लिम देश को “इस्राईल के साथ शांति” बनाने की बात कही।

लेपिड ने शांति के लिए दो धार्मिक लोगो के लिए “दो राज्य” बनाने की भी बात किया।यह पहली बार कोई इस्राईली प्रधानमंत्री ने दो राज्य की बात नही कही है।नेतनयाहू भी 6 साल पहले यह बात संयुक्त राष्ट्र के आम सभा मे कही थी मगर उन्होंने इस पर खुद अमल नही किया बल्कि वह वेस्ट बैंक मे विस्तारवादी योजना पर काम करते रहे और जेरूसलम मे ट्र्म्प से अमेरिकी दूतावास को ले जाने मे अपनी पिठ थपथपाते रहे।

लेपिड के मूँह से यह सून कर ताजुब हुआ कि “Peace is not a compromise, it is the most courageous decision we can make in history” यानि “शांति एक समझौता नही है बल्कि इतिहास मे यह एक बहुत साहसी निर्णय होगा”

यह अच्छी बात है कि सत्तर साल के मार-काट और लाखो फल्सतीनी को दुनिया मे रेफ्यूजी बनाने के बाद लेपिड को शांति की जरूरत महसूस हो रही है।दुआ है कि फलस्तीन मे जल्द शांति स्थापित हो और सारे विस्थापित फल्सतीनी वापस अपने देश को लौट आयें और सभी धर्मों के लोग वहॉ पहले की तरह सुख-शांति से रहें, आमीन।

नीचे संयुक्त राष्ट्र मे दो दिन पहले के इस्राईल प्रधानमंत्री के बॉडी लैंग्वेज का वीडियो देखये जिस मे FIFA के अध्यक्ष जानी इन्फेनटिनो, अरदोगान और याईर लेपिड एक दूसरे से मोखातिब हैं।देखये दुनिया कैसे बदली है और कैसे अरदोगान इन्फेनटिनो का परिचय लेपिड को करा रहे है। इन्फेनटिनो ने अंत मे लेपिड को कहा “भगवान आप का भला करे” (God bless you).