Post of 8th July 2023

इस सास 14 मई को संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) ने इस्राईल राज्य की स्थापना और फिलिस्तीन की बर्बादी का 75वॉ साल याद किया है।

*1948 मे इस्राईल बनने के बाद 700,000 फ़िलिस्तीनियों को उन के घर ले निकाल कर दुनिया मे शरणार्थी बना दिया गया और 75 साल से हर साल फ़िलिस्तीनियों को मारने कि क्रिया चल रही है।इस साल इस्राईल ने अब तक 170 लोगो को मारा है जिस मे 30 बच्चे मारे गये।

*आज यूक्रेन मे रूस के हमला का 500 दिन हो गया।यूक्रेन की कुल आबादी 3.70 करोड है जिस मे संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पिछले दो साम मे 63 लाख यूक्रेनियन दुनिया मे शरणार्थी का जिवन गुज़ारने पर मजबूर हो गये हैं।यूरोप के देशों मे 59 लाख यूक्रेन के शरणार्थी हैं जिस मे ज्यादा तर औरत और बच्चे हैं।18-60 साल के मर्द को यूक्रेन मे रोक लिया गया है और आर्मी का प्रशिक्षण दे कर लडाई मे लगाया जा रहा है।40 हज़ार से ज़्यादा मर्द और नवजवान लड़कों को यूरोप और अमेरिका में सैन्य प्रशिक्षण देकर लडाई में झोंकने के लिए रखा गया है।

अब तक यूक्रेन के अंदर 60 लाख लोग विस्थापित जीवन गुज़ार रहे है।रूस के बमबारी के कारण 8,083 आम नागरिक मारे गये हैं और 15,779 लोग ज़ख़्मी हुऐ हैं।लडाई के कारण $143 billion की सम्पत्ति बर्बाद हुई है।

*500 दिन के लडाई मे, रूस या यूक्रेन के कितने सैनिक मरे हैं, इस का कोई आँकड़ा अब तक उपलब्ध नही है।

#नोट: कल से यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंसकी तुर्की मे हैं और अरदोगान ने यूक्रेन को NATO के सदस्य बनाने की बात कही है।मंगलवार को ज़ेलेंसकी लिथुआनिया मे हो रहे नाटो के सम्मेलन मे मेहमान की हैसियत से भाग लें गें।

अगस्त मे राष्ट्रपति पुटिन तुर्किया जायें गें जबकि अरदोगान नाटो के सम्मेलन के बाद यूएई और सऊदी अरब का दौरा करें गें।