विश्व के प्राचीन सभ्यता के देश मिस्र मे फेरऔन के क़ब्र के खोदाई के दौरान 3,000 साल पुराना शराब और बियर का एक कैन मिला है जो आज के कोका कोला के कैन से मिलता जुलता है।

इस पुरातात्विक खोज ने विद्वानों और इतिहासकारों को आश्चर्यचकित कर दिया है, क्योंकि यह खोज प्राचीन मिस्र के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, वैज्ञानिक विकास का एक ज्वलंत प्रमाण देता है।

शोधकर्ताओं के रासायनिक विश्लेषण से यह पता चला है कि यह डिब्बा बीयर या वाइन को सुरक्षित रखने के लिए इस्तमाल किया जाता था। प्राचीन मिस्रवासियों के लिए, बीयर दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा था और धार्मिक अनुष्ठानों में भी इसका अक्सर उपयोग किया जाता था।

प्राचीन मिस्र की बीयर जौ और प्राकृतिक खमीर से बनाई जाती थी और शराब अंगूर से बनाई जाती थी। शराब उच्च वर्ग और मंदिर के पुजारी सेवन करते थे।

प्राचीन मिस्र मे धार्मिक और त्यौहार समारोहों मे भोजन (प्रसाद) और नील दरिया का जल और शराब मंदिर मे देवताओं को चढ़ाए जाते थे और उन्हें परलोक की तैयारी का एक हिस्सा माना जाता था।

#नोट: अरब दुनिया में एक कहावत है, “आदमी वक़्त से डरता है मगर वक्त पिरामिड से डरता है।” हम भारतीयों को मिस्र जा कर शोध करना चाहिये ताकि हम लोगों को सच्चाई पता चले कौन कहॉ से आया और क्या क्या लाया?

May be an image of text