Post of 25-01-2023

हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत के गौतम अदानी द्वारा नियंत्रित ग्रुप का दशकों से स्टॉक मूल्य में हेरफेर और एकाऊंट में धोखाधड़ी का इलज़ाम लगाया है जिस कारण आज मुंबई में अदानी समूह से जुड़ी सूचीबद्ध कंपनियों का शेयर गिर गया।अदानी ग्रुप के CFO जुगेशिंदर सिंह ने हिंडनबर्ग रिसर्च को समूह के खिलाफ एक साज़िश और षड्यंत्र कहा है।

आज मुंबई में अदानी ग्रुप की सात (7) सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में 5% गिरावट दर्ज की गई।इन गिरावटों से अदानी समूह को आज Rs.875 billion ($10.8 billion) का नुक़सान हो गया।Adani Enterprises का शेयर गिर कर रू० 3389 पर बंद हुआ।Adani Ports 6.3% गिर कर रू० 713 पर बंद हुआ।Adani Transport 8.8% और Adani Gas 5.9% गिर कर बंद हुआ।

1980 में एक कमोडिटी व्यापारी के रूप में अदानी ने कारोबार शुरू किया था जो पिछले आठ साल मे तेजी से विस्तार कर एक दर्जन बंदरगाहों और आठ हवाई अड्डों के साथ भारत के सबसे बड़े बिज़नेस मैन बन गये।

अभी अदानी की संपत्ति $118 billion कही जा रही थी और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बताया जाता रहा मगर आज के शेयर गिरने के बाद इन के साख में अनिल अंबानी के तरह भारी गिरावट आये गी तथा भारतीय बैंक का NPA बढ़ना शुरू हो जाये गा। इस महीना के अंत में भारत का खोखला बजट पेश होना है जिस में अब बैंकों का निजीकरण भी कठिन हो जाये गा।

#नोट: पिछले नौ साल से हिन्दु-मुस्लिम/गाय-गोबर कर भारत के अर्थव्यवस्था को देश के लोगों ने बर्बाद किया मगर अब जब संघ #पसमांदा के नाम पर मुस्लिम तुष्टीकरण करने लगी, संघ के पार्टी के लोग मज़ार पर चादर चढ़ाने लगे या भेजने लगे तो विदेशी संस्था कभी वीडियो तो कभी अदानी के खिलाफ प्रचार कर भारत में विकास पैदा होना में बाधा पैदा करने लगे।

अब समय आ गया सभी धर्म और जाति के नौजवान वर्ग एक हो कर देश की अखंडता तथा अर्थव्यवस्था को बचाने में एकजुट हो कर देशभक्ति का सबूत दें।