Post of 28th April 2024

#जब से होश सँभाला संघ की पार्टी “जन-संघ” का नारा सूना “कांग्रेस मुस्लिम का तुष्टिकरण करती है” मगर संघ के लोगों को यह कहते कभी नहीं सूना “कांग्रेस ने 3% आबादी को देश का 30% पद दे दिया”. संघ के लोग कांग्रेस के 3% आबादी के तुष्टिकरण को छुपाने के लिए कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का इलज़ाम लगाते हैं।

#कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण के नाम पर भारत के हर शहर में बड़ा बड़ा दंगा कराया गया और देश का जीडीपी जला जला कर भारत को ग़रीब बनाया जाता रहा। गौर तलब बात यह है कि सब बड़ा-बड़ा दंगा कांग्रेस शासित राज्यों में हुआ। यह तो निष्पक्ष शोध का विषय है कि दंगा कौन पार्टी कराती थी? क्योंकि यह जग ज़ाहिर है कि किसी भी सरकार में एक पत्ता भी बिना सराकर के सहमती के नहीं हिल सकता है।

#जन संघ के बाद 1980 मे जब बीजेपी बनी तो वह भी कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का इलज़ाम लगाना जारी रखा, और कांग्रेस शासित राज्यों में बड़ा बड़ा दंगा होता रहा। हद तो यह हो गया कि 6 दिसंबर 1992 के बाद भारत रत्न नरसिम्हा राव की सरकार पूरे देश में दंगा करा कर जीडीपी जला दिया जबकि 1991 मे प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के समय भारत ने अर्थव्यवस्था को collapse करने से बचाने के लिए विदेश मे “सोना गिरवी” रखा था।

#मुस्लिम देशों ने 1992 के बाद भारत को सस्ता तेल देना बंद कर दिया जो 1971 में पाकिस्तान के टूटने या बांग्लादेश भारत द्वारा बनाने के समय भी यह कदम मुस्लिम देशों ने नही उठाया था। भारत रत्न नरसिम्हा राव डर गये और चीन सीमा पर शांति बनाने रखने के लिए हज़ारों वर्ग किलोमीटर का सौदा कर LOC को LAC बना कर भारत का नक़्शा बदल दिया, मगर उस समय किसी के दिल-व-दिमाग़ मे देशभक्ति या राष्ट्रवाद नहीं पैदा हुआ।

#यही बीजेपी जो कांग्रेस पर 42 साल से मुस्लिम तुष्टिकरण का इलज़ाम लगाती रही वह 2011 से चीन का तुष्टिकरण करन लगी और 2014 में सत्ता में आने पर व्यापार $25 billion से बढ़ा कर $125 billion कर दिया, अहमदाबाद में राष्ट्रपति शी को झूला झूलाया, मद्रास में नारियल पानी पिलाया मगर कोरोना काल में चीन फिर विस्तारवादी हो गया। अब तो हद हो गया चीन अरूनाचल को #घुसपैठिया दोलाई लामा के तिब्बत का अटूट अंग कहने लगा और 2022 मे अरूनाचल का नाम-पता बदल कर Zangnan कर दिया।

#नोट: ख़ुशी की बात है कि कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टिकरण ने 1971 मे पाकिस्तान को तोड़ दिया मगर दुख:द यह है कि बीजेपी के मुस्लिम तिरस्कार और चीनी तुष्टिकरण ने चीन को पुन: विस्तारवादी बना दिया, और अब सरकार ने एक नया नारा भी लगा दिया “अरूनाचल भारत का अटूट अंग है”

दुआ है संघ की पार्टी बीजेपी अब कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का झूठा नारा बंद करे और देशभक्त तथा राष्ट्रवादी बने।

May God save and make India prosperous.