Post of 15 December 2023

With the help of a UAV, at night the Yemeni Houthis attacked and captured a Bulgarian cargo ship, which was heading towards Red Sea via Gulf of Aden

Anish Akhtar साहेब ने यह विडियो पोस्ट किया, UAV की मदद से रात में यमनी हूथीयों (Houthis) ने एक बुल्गारिया के मालवाहक जहाज जो तेल लेकर Gulf of Aden से Red Sea जा रहा था उस पर हमला किया और कब्जा कर लिया।

हज़ारों साल से गल्फ ऑफ अदन और Bab al Mandab तेजारत के लिए महत्वपूर्ण रहा है और Suez Canal बन्ने के बाद यह रास्ता एशिया से यूरोप के तेजारत के लिये बहुत सस्ता और आसान रास्ता बन गया है।अब तो दुनिया का सारा तेल और गैस इसी रास्त से यूरोप जाता है।

इस बॉब अल मंदब से Red Sea होते हुए Suez Canal मे हर साल 23000 जहाज़ आते जाते हैं यानि की रोज़ औसतन 63-64 जहाज़ आता जाता है।इन को सात दिन लगता है इस रास्ते को कवर कर Mediterranean समुंदर में जाने मे।एक तेल वाहक जहाज़ का किराया प्रति दिन $40,000 होता है और बिमा 0.01-0.02% होता है।

मिडिल ईस्ट- प्रतिरोधी ताक़तों के लड़ाई की वजह कर हूथियों ने इसराइल के मालिकों का जहाज़ या उन के हितैषियों की जहाज़ को तंग करना शुरू किया है।अब तक हूथीयों ने 20 से ज़्यादा जहाज़ को रोक रखा है और एक ज़हाज़ को तो क़ब्ज़ा कर के अपने बंदरगाह ले गया है जो वहाँ Tourist Attraction हो गया है। यमन के लोग वह ज़हाज़ देखने आ रहे हैं और वहॉ तस्वीर खिचवा रहे है, पिकनिक मना रहे हैं….

हूथियों द्वारा जहाज़ को क़ब्ज़ा करने या ड्रोन से हमला किये जाने के कारण जहाज़ का किराया बढ़ कर $60,000 प्रति दिन हो गया है और बीमा 0.1-0.2% हो गया है।

इस बार इसराइल-प्रतिरोधी ताक़तों के मार-काट और अमेरिकी बम के कारण हो रहे मौत और बर्बादी के खिलाफ अरब देशों ने 1973 के तरह पश्चिमी ताक़तों पर oil embargo नहीं करने का फ़ैसला लिया है मगर हूथियों ने यह रास्ता को असुरक्षित कर एक तरह का indirect oil embargo लगा दिया है।आज से तेल और गैस का दाम बढ़ना शुरू हो गया है।

सब्र किजये और दुआ किजये अमेरिका दुनिया में बम गिरा कर मार-काट बंद करे और दुनिया में शांति स्थापित हो, सब का साथ सब का विकास हो।