कल चीन की राजधानी बेजिंग मे विंटर ओलम्पिकस-२०२२ का भव्य उद्घाटन होने वाला है जिस मे 33 देशो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रधांमत्री भाग ले गें। रूस के राषट्रपति, सेंटरल एशिया के पाँचो देश के राष्ट्रपति, इमरान खॉन तथा दूसरे लोग आज से बेजिंग पहुँचने लगे हैं।
बेजिंग दुनिया का पहला देश हो गया जहॉ Summer Olympics (2008) और Winter Olympics (2022) दोनो खेला जाये गा।इस से पहले दुनिया के किसी भी शहर मे दोनो नही हुआ है।इस विंटर खेल मे 109 मेडल्स है और 2,900 खेलाडी 15 खेल (sports) मे भाग ले रहे हैं।यह खेल दो हफ्ता से ज्याद चले गा।
पुटिन कल ओलम्पिक खेल के उद्धाटन से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिंपिंग से बंद कमरे मे मिले गें, प्रेस वाले नही हों गें।रूस-चीन शांति संधी जो बीस साल पुरानी है उस को पॉच साल के लिए और बढा दिया गया है।पुटिन ने चीन जाने के पहले चाईनिज़ मिडिया को दिये एक साक्षात्कार मे रूस-चीन के व्यापार को $200 billion ले जाने की बात किया है।2021 मे रूस-चीन ने $140 billion का ट्रेड किया है।रूस गैस और तेल चीन को देता है।
पाकिस्तान के इमरान खॉन पॉच दिन के लिए अपने सलाहकार, मंत्री वगैरह को लेकर गये हैं।उमीद है कोई नया समझौता होगा। ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमान ने कल चीन जाने से पहले एक विडिव मैसेज मे चीन के राष्ट्रपति की बहुत तारिफ़ किया है, कहा है चीन-ताजिकिस्तान की दोस्ती कामयाबी का प्रतीक है।
चीन मे कल नया साल और वसंत का तेहवार शुरू हो गया।चीन मे एक पूराना महावरा है कि “बसंत मे अपने पूरे साल की योजना बना लो”. वसंत की मोलाकात बहुत शुभ होता है।
अब देखना यह है कि चीन का यह नया साल Year of Tiger और बसंत ऋतु मे 33 राष्ट्रीय अध्यक्ष की मोलाक़ात दुनिया के राजनीति और विकास को किस मोक़ाम पर पहुँचाती है।

