#CHINA: कोरोनावायरस दुनिया मे अमेरिका के पिछले 70 साल के नेतृत्व मे एक बहुत बड़ा बदलाव ला दे गा। चीन ने कोविद-19 के स्वास्थ महामारी को अमेरिका या यूरोप से बेहतर तरीके से निपटा है। अमेरिका को 2008 की वित्तीय संकट के विपरीत इस महामारी से अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करने में बहुत लंबा समय लगेगा। चीन ने दुनिया को कोरोनावायरस से निपटने में अपनी कामयाब क्षमता और दक्षता दिखाई है, जबकि अमेरिका सहित अन्य देशो ने पूर्ण अक्षमता और अराजकता का नमूना पेश किया है।

2015-20 के बीच चीन की जीडीपी $11.7 ट्रिलियन से बढ़कर $15 ट्रिलियन हो गई। 2025 चीनी अर्थव्यवस्था का  कोविद -19 के कारण धीमी वृद्धि के साथ $19 ट्रिलियन होने का अनुमान है। 2019 में, चीन का विदेशी व्यापार बढ़कर $4.14 ट्रिलियन हो गया। निर्यात $2.23 ट्रिलियन तक पहुंच गया और आयात $1.51 ट्रिलियन। आसियान देशो (ASEAN) के $1 ट्रिलियन व्यापार के बावजूद, इस बीच यूरोपीय संघ चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहा।  

चीन ने मलेशिया के “मलक्का स्ट्रेट” में जहाजों की भीड़ और दुर्घटनाओं से बचने के लिए 2013 में मलेशिया के महाथिर मोहम्मद के अनुरोध पर बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) एक विश्व स्तर की बडी योजना शुरू किया। अब तक चीन ने लगभग 130 देशों और 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ BRI ढांचे के तहत समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और इस BRI का 80% प्रोजेक्ट मुस्लिम देशों से गुजर रहा है। “सिल्क रोड” देशों के साथ चीन का व्यापार उस के कुल व्यापार का 29% है जो लगभग $1.1 ट्रिलियन है। इस प्रकार, चीन ने अगले 30 वर्षों के लिए सुपर पावर के प्रतिमान को दुनिया मे अगले 40 साल के लिये बदल दिया है।

चीन और अरब देशों ने 6 जुलाई 2020 को वीडियो लिंक के माध्यम से आयोजित “चीन-अरब स्टेट्स कोऑपरेशन फोरम” की 9वीं मंत्रिस्तरीय बैठक (Ministerial level) में सहयोग को गहरा करने के लिए एक घोषणा और एक कार्य योजना को अपनाया है। दोनों पक्षों ने चीन के प्रस्तावित BRI और उसके बारे में अत्यधिक बात की पारस्परिक रूप से लाभप्रद बनाने के लिये सहयोग पर बल दिया। दोनों पक्ष बीआरआई के ढांचे के भीतर आपसी परामर्श, संयुक्त योगदान और साझा लाभ को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हुए।

चीन ईरान में “तेहरान-क़ुम-इस्फ़हान-तबरेज़” को जोड़ने वाली “हाई-स्पीड ट्रेन” का निर्माण करेगा। तबरेज से, 2,300 किमी लम्बा नया सिल्क रोड उरुमकी (शिनजियांग, चीन), कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान होते हुऐ तुर्की से यूरोप से व्यापारिक संबंध जुड़े गा। चीनी प्रियोजनाओं,निवेश और फारस की खाड़ी की सुरक्षा के लिए 5,000 से अधिक चीनी सुरक्षाकर्मी ईरान में तैनात होंगे।

चीन अपने और दूसरे देशो के सामान के व्यापार के लिए UAE में $3.4 बिलियन खर्च कर एक बडा ‘वेयरहाउस’ भी बना रहा है। चीन ने अफ्रीका, केन्या, इथियोपिया, दक्षिण सूडान, कांगो, युगांडा, रवांडा और तंजानिया जैसे अफ्रीकी देशो मे रेलवे, नए बंदरगाहों और सड़कों के नेटवर्क में अरबों डॉलर का निवेश किया है। चीन ने इथियोपिया के अदीस अबाबा में अफ्रीकी संघ (एयू) के भव्य बिलडिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया है और इसे अफ्रीकियों को उपहार में दिया है। चीन काहिरा के पास $40 बिलियन निवेश कर मिस्र मे एक नई राजधानी का निर्माण कर रहा है तथा जिबूती में एक सैन्य अड्डा बना रखा है।

#GERMANY: यूरोप में, शेष यूरोप की तुलना में जर्मनी की अर्थव्यवस्था बहुत बेहतर है। यह देश कोविद-19 से बचेगा और आर्थिक शक्ति बना रहेगा। नॉर्ड स्ट्रीम-2 जर्मनी के लिए बाल्टिक गैस पाइपलाइन और तुर्की के माध्यम से तुर्कस्ट्रीम पाइपलाइन जर्मनी, बुल्गारिया, सर्बिया, हंगरी और स्लोवाकिया की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं की आपूर्ति करने के लिए रूस की दो प्रमुख और महत्वपूर्ण पाइपलाइन हैं। जारी………..

(मेरा FB पोस्ट (26-27 July) का यह हिन्दी अनुवाद Javed Hasan साहेब ने किया जो 2-08-2020 को पोस्ट FB पर हुआ है)