FB Post of 2 August 2020

نخل اسلام نمونہ ھے بر و مندی
پھل ھے یہ سیکڑوں صد یوں کی چمن بندی کا

“नखल इस्लाम नमूद है बर व मंदी
फल है यह सैकडौं सदियों की चमन बंदी का”

(मोहम्मद इकबाल जवाब ए शिकवा XXVII)

पूर्व सोवियत संघ के पांच राज्य क़ज़ाखस्तान, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताजकस्तान और उजबेकिस्तान, जिनकी कुल आबादी लगभग 7.2 करोड है 1990 मे सोवियत संघ के टूटने के बाद मध्य एशिया मे पॉच आजाद देश बने।

#KAZAKHSTAN तेल और गैस से समृद्ध देश है और मध्य एशिया में यह सबसे बड़ी और सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था है। यह रूसी ज़ार साम्राज्य और सोवियत संघ के 150 वर्षों के कब्जा के बाद 1991 में स्वतंत्र देश हुआ। इसकी राजधानी नूर-सुल्तान दुनिया का एक सुंदर भविष्य स्मार्ट सिटी है।1997 में यह शहर एक ख़ाली पडे बंजर ज़मीन मे बनाया गया, जिसे जापानी मशहूर वास्तुकार किशो कुरोकावा ने डिज़ाइन किया था। शहर में नदी नही थी तो एक कृत्रिम नदी बनाया गया और नदी के किनारे मालदीव से विशेष रेत का आयात कर एक ख़ूबसूरत बीच बनाया गया। यहॉ जाड़ा मे बर्फ़ बारी बहुत होती है।

चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के कारण क़ज़ाखस्तान मध्य एशिया का एक वित्तीय केंद्र बन गया है।चीन ने अब तक क़ज़ाखस्तान के विभिन्न परियोजनाओं में $28 बिलियन का निवेश किया है।

अफ्रीका के देश माली के बाद क़ज़ाखस्तान दुनिया का दूसरा प्रमुख यूरेनियम उत्पादक देश है। सोवियत संघ ने 1954 मे क़ज़ाखस्तान के रेगिस्तानी शहर बैकोनूर में दुनिया का पहला और सबसे बड़ा अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र बनाया था। बैकोनूर के अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से पहला कृत्रिम उपग्रह ‘एस्पुतनिक’ और पहला मानव अंतरिक्ष यान ‘वोस्तोक’ अंतरिक्ष मे रूस ने भेजा।यह अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र 2050 तक रूस को पट्टे पर दिया गया है। रूस मौस्को के पास एक नया अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र निर्माण कर रहा है।

#UZBEKISTAN खानों और खनिज पदार्थ में समृद्ध देश है। यहॉ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा सोने का भंडार है। दुनिया के तांबे का दसवां (10 वां) है और यूरेनियम का बारहवां (12 वां) भंडार इस देश मे है।यहॉ तेल और गैस बडा भंडार भी हैं। इस्लाम का जन्म सऊदी अरब में हुआ लेकिन उज्बेकिस्तान और इराक में यह पनपा।

यहॉ दो प्रसिद्ध इस्लामिक शहर समरकंद और बोखारा हैं। इमाम बुखारी का मकबरे समरकंद और बुखारा में बहाउद्दीन नक्शबंदी का है। पिछले बीस वर्षों में पुरानी स्थापत्य सुंदरता को संरक्षित करते हुऐ सभी स्थानों को पुनर्निर्मित किया गया है, जो अकल्पनीय है।नीचे समरकंद मे इमाम बुखारी का मक़बरा और तीन मदरसा जिसे रेगिस्तान कहते हैं का चित्र है।

#TURKMENISTAN, के गलकिनीश गैस फील्ड में बडी मात्रा मे गैस है जो ईरान और कतर के बीच फारस खाड़ी के दक्षिण पारस क्षेत्र के बाद, दुनिया में गैस की दूसरा सबसे बड़ा ज़ख़ीरा है।

निष्कर्ष: कोविद -19, एक स्वास्थ्य संकट के साथ अधिकांश देशों के लिए आर्थिक पक्षाघात होगा। अमीर देशों ने पहले ही कोविद वैकसीन को हड़पने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए हैं जबकि गरीब देश इस मे बहुत पीछे रह गए हैं। महामारी के बाद एशिया और उत्तरी अफ्रीका के ज्यादातर देश उभरें गें जैसे मिस्र, अल्जीरिया, लीबिया और लाल सागर पर स्थित देश जैसे इथियोपिया, केन्या, सूडान आदि।

(मेरा पोस्ट 26-31 July 2020 का यह हिन्दी अनुवाद Javed Hasan साहेब ने किया जो 2-08-2020 को पोस्ट FB पर हुआ है)

This Mausoleum of Imam Bukhari in Samarkand, Uzbekistan was made a chemical warehouse by local merchants after the 1920 communist revolution. It was first visited by President Sukarno of Indonesia in September 1964 while on a three day official visit to Moscow at that time when Khrushchev was Premier of USSR. The current picture is after renovation in 1998 with old wooden veranda for. This compound has a Masjid on left side.
Registan: Three Madarsa at Bokhara, Uzbekistan