Post of 5th August 2022
आज अरदोगान रूस के काला सागर (Black Sea) के शहर सोची (Sochi) मे राष्ट्रपति पुटिन से मिलने गये हैं। पूरी दुनिया की नज़र अरदोगान और पुटिन के इस मीटिंग पर लगी है।यह मीटिंग द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप के जिओपौलिटिक्स को बदल देगी।
पुटिन ने अरदोगान को कहा “यूरोप को तुर्की का शुक्रिया अदा करना चाहिय कि उन को TurkStream गैस पाइपलाइन से निरंतर गैस की आपूर्ति हो रही है”।टर्कस्ट्रिम पाइपलाइन 2020 मे रूस से तुर्की के काला सागर (बहरे ज़ुलमात) होते हुए यूरोप को गैस आपूर्ति के लिए बना था। उस से पहले 2019 मे अज़रबाइजान का TANAP पाइपलाइन का उद्घाटन हुआ था।इसी दोनो से आज यूरोप को तुर्की लगातार गैस आपूर्ति कर रहा है, वरना आधे यूरोप मे चूल्हा नही जलता (इस पाइपलाइन पर मेरा दो साल पूराना पोस्ट कौमेंट मे पढें)
आज शुक्रवार को अरदोगान और पुटिन की बैठक चार घंटा से ज्यादा चली, जिस मे यूक्रेन, सीरिया, लीबिया, अफ्रिका के राजनीति तथा तुर्किया मे रूस के निवेश पर बात हुई।
पुटिन ने अरदोगान का “अनाज कूटनीति” का शुक्रिया अदा किया और कहा विकासशील देश को अब अनाज की मोशकील का सामना नही करना पडे गा।पुटिन ने कहा अब दोनो देश साथ मिल कर सीरिया मे आतंकवाद को ख़त्म करें गें और दोनो देश के बीच आर्थीक और उर्जा क्षेत्र मे एक नया संबंध स्थापित हो गा।
इस पोस्ट को इक़बाल के एक शेर पर ख़त्म करते हैं,
“दश्त तो दश्त हैं, दरिया भी न छोडे हम ने
बहर ज़ुलमात मे दौड़ा दिये घोड़े हम ने”
#नोट: आज यूक्रेन से चार जहाज़ 58,000 टन अनाज लेकर तुर्किया, आयरलैंड और इंगलैड के लिए प्रस्थान किया। अभी 22 million tonnes अनाज यूक्रेन से दुनिया मे आयात होना है।ताजुब तो यह है कि यूक्रेन ने 2019 मे दुनिया को 96 million tonnes गेंहू, बार्ली, मक्का, सोया, खाने का तेल निर्यात किया था।
