Post of 16 August 2022

हम लोगों ने नुपूर शर्मा के बदतमीजी पर क़तर के भारत सरकार के माफी माँगने के मॉग पर क़तर मे 20 नवंबर से होने वाले Football World Cup (FIFA 2022) के बहिष्कार का संकल्प लिया था।

मगर आज FIFA ने भारतीय फूटबौल फ़ेडरेशन (AIFF) को यह कह कर निलंबित कर दिया कि भारतीय फूटबौल संघ मे बहुत “राजनीतिक हस्तक्षेप” है।

अब जो भारत मे 11-30 अक्टूबर तक Under-17 Women’s World Cup होना था वह अब निर्धारित कार्यक्रम के अनूसार भारत मे नही हो पाये गा।

यह बहुत दुख और शरम की बात है कि आठ साल मे भारत कोई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगता नही करा सका। Commonwealth Games, 2022 मे भी भारत 61 पदक ही लाया जब कि न्यूज़ीलैंड जिस की आबादी पचास लाख है वह 49 पदक लाकर पाँचवे स्थान पर रहा।