Post of 29 Jume 2024

कहने वाले सही कह रहे हैं कि “सैकडो साल से मुग़ल काल में बनी इमारतें सुरक्षित है, अंग्रेज़ी राज में बनी इमारत और पुल सुरक्षित है लेकिन क्या वजह है कि हालिया बनी इमारतें पुल शेड स्टेशन सब बारिश और तूफ़ान का हल्का सा भी दबाव नहीं झेल पाते !!”

मगर लोग यह बात कभी नहीं लिखते या कहते हैं कि भारत के आज़ाद होने के पहले से 1935 से (भागलपुर, बिहार) “हिन्दु-मुस्लिम” दंगा कर देश की GDP जलाने की परम्परा रही है। जिस का नतीजा है कि देश में शोध और विकास (Research & Development) पर पैसा खर्च नहीं हुआ और वही पुरानी व्यवस्था पर इमारत, पुल, शेड, स्टेशन आदि बनता रहा।

*मलेशिया के आज़ादी के बाद वहॉ भी चाईनिज़ दंगा करते रहे मगर 1959 में मलेशिया ने सिंगापुर को निकाल दिया और आज़ाद कर दिया और आज सिंगापुर से $3.5 trillion पैसा दुनिया में निवेश होता है, जबकि भारत की अर्थव्यवस्था आज 75 साल बाद $3.5 trillion के गुहार पर हम लोग आनंदमय हैं।

*चीन क्रांति के बाद 1948 मे फिर जन्मा और आज दुनिया का सब बड़ा निर्यातक देश बन गया, दुनिया का सब से बड़ा बंदरगाह शंघाई है, और दुनिया के 90% जहाज़ वहॉ से आते जाते हैं।

*पिछले तीन वर्षों मे करोनावायरस और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया के व्यापार (Trade) मे 2023 मे 1.2% की गिरावट देखा गया है और अब इसराइल-प्रतिरोधी ताक़तो के मार-काट और लाल सागर (Red Sea) मे ज़हाजो के आने-जाने के बाधा के कारण भविष्य मे $7.4 trillion के व्यापार में गिरावट का अनूमान है।

*जनवरी 2015 से दुनिया बहुत तेज़ी से बदली है।2017 मे राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन पर प्रतिबंध लगाने का नारा लगा कर चीन को सुपर-पावर बना दिया। अब रूस-यूक्रेन युद्ध ने रूस और चीन के संबंध को बहुत घनिष्ठ कर दिया। वहीं चीन ने 2023 मे ईरान-सऊदी की दोस्ती करा कर अरब वर्ल्ड में अपनी दोस्ती को एक नया पहचान दे दिया।

जापान मे भी बहुत भ्रष्टाचार है और वहॉ प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाने की पुरानी परम्परा है मगर वहॉ दंगा कर GDP नहीं जलाया गया और न ही लिंचिंग कर विदेश निवेश को देश में आने से रोका गया।जापान में शोध और विकास का यह हाल है कि जापान अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरा बड़ा तेल-गैस इस्तेमाल करता है।

#नोट: नीचे जापान के Inverted Suspension Bridge की तस्वीर है जो 1995 में बना है। यह पुल 232 मीटर लम्बा और 3 मीटर चौड़ा पैदल और साइकिल पर चलने वालो के लिये बना है। इस के बनाने की तकनीक देखये मगर आज भी भारत मे 1950 के तकनीक से पुल बन रहा है क्योंकि समाज, नेता और पत्रकार को हिन्दु-मुस्लिम कर दंगा और लिनचिंग कर जीडीपी जलाने में आनंद मिलता है।

No photo description available.

See insights and ads

Boost post

All reactions:

468Zeenat Khan, Asghar Ali Khan and 466 others