Post of 6th August 2022

हम भारतीय लोग बहुत भाग्यशाली हैं, जो इस शताब्दी मे देख और पढ रहे हैं कि दुनिया की पहली प्राचीन सभ्यता इराक़ और सीरिया के बीच बहती दो ऐतिहासिक नदी दजला (Tigris) और फेरात (Euphrates) मे बसे मेसोपोटामिया सभ्यता है।

ब्रिटीश पुरातत्त्ववेत्ता तथा शोधकर्ता ने आज के कम्प्यूटर और आर्टीफिशिल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तमाल कर 2700 BC की दुनिया की पहली लिखावट क्यूनीफोरम (Cuneiform) गूढाक्षरों को स्पष्ट (decode/decipher) कर #पूजा मे पढे जाने वाले शब्दों को जाना है।

पूरानी लिखावट के शोध से यह पता चला है कि 4,700 साल पहले राजकुमारी इनहेदुअन्ना (Enheduanna) जो पुजारिन तथा कवयित्री भी थी वह मेसोपोटामिया की मशहूर देवी इनएन्ना (Inanna) तथा Ebih के लिए पहला #भजन (Hymns) लिखा था जिस मे देवी तथा पहाड का वर्णन है।

यह क्यूनीफोरम लिखावट का सिलसिला 6,000 साल पहले दजला और फेरात दो ऐतिहासिक नदी के किनारे बसी मेसोपोटामिया सभ्यता की बोले जाने वाली भाषा की पहली लिखावट थी।इसी प्राचीन सभ्यता के सूमेरियन (Sumerian) लोगों ने 5,000 साल पहले 3,000 BC मे दुनिया का पहला शहर उरूक (Uruk) बनाया था। उरूक शहर मे भव्य मंदिर तथा नहर बनाया जहॉ 50,000 लोग रहते थे।

इसी सभ्यता के राजा अशूरबनीपाल (Ashurbanipal) का शेर का शिकार करते पत्थर पर कुरेदे (relief) तथा Cuneiform clay tablet आज भी ब्रिटिश संग्रहालय मे मौजूद है, जिस पर शोध किया जा रहा है।

उमीद है कि यह AI शोध हम भारतीयों को मिस्र की प्राचीन सभ्यता के भगवान, देवी, देवताओ के तरह चौंकाने वाली खबर दें गें।अब समय आ गया है कि भारतीय पुरतत्त्ववेता मिस्र, इराक़, सीरिया, सऊदी अरब जाकर वहॉ के मंदिर और पूजे जाने वाले भगवान, देवी, देवता पर शोध करें और वहॉ गाये जाने वाले भजन और महाकाव्य (Epic) को पढे ताकि भारत का भविष्य #उजवल हो और हम लोग #विश्वगुरू बने।

#नोट: मेरा पोस्ट मिस्री भगवान, मंदिर तथा दुनिया के चार प्राचीन नदी घाटी सभ्यता पर है। New Scientist, London, 6 August 2022 के चार पेज के लेख ने शोध कर मेरे पोस्ट की पुष्टी कर दिया है।

Cuneiform Tablets in the British Museum, London

A wall relief of King Ashurbanipal’s lion hunting.
Goddess Inanna of Mesopotamia.