Post of 1st February 2020

“शाहीन बाग ब्रांड बन गया है संविधान बचाओ मुहिम का”

2003 मे चीन की अर्थव्यवस्था $1.5 trillion थी और 2019 के अन्त मे $14.5 trillion की है। पिछले दस दिन से वायरस की बिमारी के कारण दुनिया के शेयर बाज़ार मे भारी गिरावट आई और कहा जा रहा है एक ट्रीलियन से ज्यादा ख़त्म हो गया। करोनावायरस को चीन ने बडे अच्छे तरीक़ा से इस को निपट लिया, जो दुनिया को हैरानी मे डाल दिया।

शुक्रवार को अमेरिका का DOW JONES 600 पोईंट गिर कर बन्द हुआ था और शनीवार को भारत का सूचॉंक 987 पोईंट बजट के बाद गिर गया। भारत का जो शेयर बाज़ार गिरा वह सब बजट के कारण नही हुआ उस मे करोनावायरस का भी असर है। हम को तो पॉच साल के मोदी सरकार के कारनामे और पिछले तीन महिना मे 370 हटाने और NRC/CAA के बाद तो यक़ीन था बजट खराब होगा मगर ऐतना खराब होगा यह उमीद नही था।

LIC भारत सरकार की “दूध देने वाली गाय” अब मर गई, जिस के इंतज़ार मे हम कशमीर मे मार-काट के बाद से थे।आज हम को चैन हो गया। चलो अच्छा हुआ जिन लोगो का 1989 के बाद ऑंख नही दिल अंधा हो गया था वह अब होश मे आ गये होंगें।कशमीर को संघ के लोगो ने भारत का अखाड़ा बना दिया। ख़ैर, भुगते गे तो हम सब।

कशमीर के बाद पूरे देश मे NRC/CAA ने अर्थव्यवस्था के बरबादी का आखरी किल साबित हो गया। और भारत के संघ के बुद्धजिवी जो अपने को बाबरी कॉड के बाद सत्ता पा कर चाणक्य समझ रहे थे उन के सात पुश्त के खाब-व-ख़्याल मे भी नही आया होगा कि भारत की औरते रोड पर भी आ सकती हैं। अाज पचास दिन से चल रहे आंदोलन ने भारतिय औरतो को अन्तरराष्ट्रीय पहचान दे दी।अब अगर सरकार उन के साथ कोई गलत क़दम उठाती है तो वह भारतिय अर्थव्यवस्था के लिये और बुरा हो गा।जय हिन्द!