Post of 22 March 2023

21 March 2023 को बुश और ब्लेयर द्वारा सद्दाम हुसैन के खेलाफ Gulf War शुरू किये 20 साल गुजर गया और इराक़ आज तक तबाह बर्बाद है मगर एक देश चीन इस बीस साल मे दुनिया का सुपर पावर बन कर विश्व मे उभर आया।

बीस साल बाद, आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका को अपने रूस के तीन दिवसीय यात्रा पर खुले आम चुनौती देते नज़र आये हैं।दिसंबर 2022 मे शी जिनपिंग सऊदी अरब के दौरा पर GCC के राष्ट्रअध्यक्षों से मिले थे।

पुटिन और शी ने तेल, गैस और कोयला पर कई समझौता किया है।चीन अब पूरी तरह रूस के गैस तथा तेल पर निर्भर रहे गा जिस तरह पिछले बीस साल से यूरोप रूस के तेल, कोयला, गैस पर निर्भर था।

शी जिनपिंग ने रूस-चीन की दोस्ती को “विश्व मे शांति तथा मानवता के लिए एक नये युग” के लिए पहला क़दम बताया है।शी ने पुटिन को इस साल के अंत मे 120 देशो के Belt and Road Initiative (BRI) के सम्मेलन मे चीन आने का नेवता दिया है।पुटिन ने निमंत्रण स्वीकार किया है।

#नोट: 2015 मे राष्ट्रपति ओबामा के भारत यात्रा के बाद “एशिया” के geopolitics मे इस सदी का बहुत बडा बदलाव आया है, जो अमेरिका और यूरोप के पतन का पैग़ाम साबित हुआ। हमारे संघ और संघ की सरकार को “नमस्ते ट्रम्प” तक यह समझ मे नही आया कि एशिया के देश अब अमेरिका द्वारा एशिया मे दूसरा चीन नही बन्ने दें गें।

अब हम सब भारतीयों को भारत की अखंडता को बरक़रार रखने के लिए आपसी एकता और प्रेम को मज़बूत करने की हर मुमकिन कोशिश करनी होगी।जय अल हिन्द।