22 June 2022 Post

दो दिन से सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) मिस्र और जोर्डन के दोरा पर थे। इस हफ्ता प्रिंस को पॉच साल हो जाये गा क्राऊन प्रिंस/ वली अहद बने हुऐ।

मिस्र के दौरा पर सऊदी अरब की कम्पनी ने $7.7 billion का तेल संग्रह करने के साईलो, बंदरगाह, कृषि, पर्यटन आदी के अनुबंध पर साझा समझौता किया।मिस्र मे सऊदी अरब का $30 billion का इन्वेस्टमेंट है जबकि सऊदी अरब मे मिस्र की कम्पनी का $1.3 billion का निवेश है।कल के समझौता मे मिस्र के बिजनेसमेन सऊदी अरब मे एक फार्मास्युटिकल शहर (Pharmaceutical City) तबूक के पास बनाये गें जहॉ मिस्री तथा दुनिया की दवा कम्पनी दवा बनायें गें।

मिस्र दुनिया की सब से पूरानी सभ्यता है, अभी मिस्र की आबादी तकरीबन 11 करोड है और $1.2 trillion की अर्थव्यवस्था है।तीस लाख मिस्री सऊदी अरब मे काम करते हैं और अपने देश मे डॉलर भेजते हैं।एक साल पहले मिस्र को भूमध्य-सागर (Mediterranean Sea) मे तेल और गैस का बडा भंडार मिला है जो 2024 तक गैस और तेल का उत्पादन करे गा।

मिस्र की अर्थव्यवस्था पर्यटन तथा स्यूज कनाल के आमदनी पर निर्भर रहती है और सालाना बजट $160 billion है।अभी मिस्र ने $2 billion मे दुनिया का दो बडा म्यूज़ियम बनाया है, कैरो से बाहर $50 billion मे नया राजधानी और हाई स्पीड ट्रेन बन रहा है।कोरोना की वजह कर पर्यटन से रेवेन्यू दो साल शून्य रहा जिस कारण पब्लिक कर्ज GDP का 90% हो गया है।अभी प्रिंस के मिस्र जाने से अर्थव्यवस्था मे सुधार आये गा।

कल रात मे प्रिंस जोर्डन मे थे, जहॉ उन का गर्म जोशी से बादशाह अबदूल्लाह ने इस्तक़बाल किया।आज प्रिंस तुर्कीया मे हैं, अरदोगान ने भव्य स्वागत किया है।अब अरदोगान से अंकरा मे मिलने के बाद प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान एक स्थापित नेता हो गये।