Post of 14 May 2023

दशको से संघ दक्षिण भारत मे शाखा द्वारा प्रचार और प्रसार कर अपनी सरकार बनाने की कोशीश करती रही मगर कामयाब नही हुई।

अंतोगत्वा 2007 मे कर्नाटक मे सेकुलर नेता कुमारस्वामी, जनता दल सेकुलर (JDS) ने संघ की सरकार बनवा दिया और फिर कुमारस्वामी ने बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार 2018 मे बनवा दिया।

पिछले पॉच सालो मे संघ की बेजेपी सरकार ने कर्नाटक मे उत्तर भारत वाला खेल गाय-गोबर, हिन्दु-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, राम-बजरंगबली आदि का नारा लगा कर गलोब्ल बेंगलूरू को बरबाद कर उत्तर प्रदेश बनाना चाहा।

बीजेपी सरकार को कर्नाटक को उत्तर प्रदेश बनाने मे बहुत सफलता भी मिली।दशकों पुराना कर्नाटक की पहचान Vijaya Bank 2019 मे डूब गया, तेजस्वी सूर्या समाज को बाँटने मे सफल हुऐ, कोर्ट मे हिजाब का केस चला गया, जय बजरंग बली का नारा लगने लगा और गलोब्ल बेंगलूरू की पहचान ख़त्म हो गई।कुछ वर्षो मे ही कर्नाटक 5 किलो अनाज और आधा लीटर दूध जनता को ख़ैरात देने वाला राज्य उत्तर प्रदेश बन्ने लगा।

मगर कल कर्नाटक की जनता ने बाबरी शहादत के बाद पहली बार कांग्रेस पार्टी को भव्य बहुमत दे कर संघ की सरकार को यह बता दिया कि संघ कर्नाटक को उत्तर प्रदेश बनाने मे सफल नही हुई। दक्षिण भारत को संघ बिमारू गाय-गोबर का उत्तर भारत नही बना सका जहॉ के लोग अफ्रिका (सूडान) मे जाकर मज़दूरी करें।

#नोट: अब सवाल यह है कि संघ का कौन आदरणीय व्यक्ति यह बोले गा कि विदेशी आक्रमणकारियों महमूद ग़ज़नी ने 1001 से लेकर अंग्रेज़ के 1947 तक पूरे 946 वर्ष भारत को जितना लूटा उस से हजार गुना ज्यादा आज़ाद भारत की राष्ट्रवादी, देशभक्त सरकार 5 वर्ष (2014-19) मे 27 भारतीय सरकारी बैंक का 7.8 ट्रिलियन रूपया ($91 billion) लूट कर कहॉ भेज दिया?

All reactions: Like 649 Share 78
============
Some comments on the Post

Mohammed Seemab Zaman कल के चुनाव परिणाम का निष्कर्ष यही है कि संघ की सरकार कर्नाटक को गाय-गोबर वाला राज्य नही बना सका और दक्षिण भारत उत्तर भारत की तरह दंगानवमी नही है।