Post of 24-12-2022

मिस्री सभ्यता 5000-7000 साल पूरानी है और वहॉ पूरानी चीज़ें आज भी सही सलामत या खंडहर के शक्ल मे मौजूद है, जो हजारो साल बाद भी दुनिया के शोधकर्ता के शोध का विषय है।

मिस्र सभ्यता का प्राचीन ऐतिहासिक कर्णक के मंदिर आज हजारो साल बाद भी “सूरज भगवान” के एक शानदार प्राकृतिक घटना का गवाह है।यहाँ प्राचीन मिस्र के सूर्य भगवान, एक विशेष दिन मंदिर पर लंबवत (perpendicular) रूप से उगतें है।

मिस्र के सूर्य भगवान, मंदिरों की धुरी पर हर साल 21 दिसम्बर को सुबह ठीक 6:31 बजे दिखाई देते हैं, जिस की किरणें पूर्वी द्वार से परम पावन (Holy of the Holies) से होते हुए मुख्य द्वार तक जाती हैं।हर साल हजारो विदेशी लोगो की भारी भीड़ इस घटना का व्यवस्थित तरीके से देखती है और विश्व की प्राचीन सभ्यता का आनंद उठाती है।

मिस्र के सभी पुरावशेष प्राचीन मिस्र के लोगों की खगोल विज्ञान और वास्तुकला के बीच संबंध के गहरी समझ को आज भी प्रमाणित करते हैं।

साल मे एक बार जिस विशेष दिन यह घटना घटती थी, उसी दिन से प्राचीन मिस्र के लोग सर्दियों की शुरुआत को चिह्नित करते थे।वह विशेष दिन जो अभी के कैलेंडर मे 21 दिसम्बर का दिन होता है, आज हजारो साल बाद भी मिस्र मे सर्दियों के शरूआत को दर्शाता है।

लक्ज़र कर्णक मंदिर, त्रिमूर्ति भगवान अमुन-रा, उन की पत्नी मुत और बेटे खोंसु को समर्पित है।यह लगभग 2000 BC मे बन्ना शुरू हुआ था और एक हजार साल तक यह भव्य मंदिर बनता रहा।राजा तूतनखामुन और रामसेस तथा उस के पहले के प्रत्येक शासकों ने देवताओं और देवियों के साथ अपनी निकटता और अपने लोगों को प्रभावित करने के लिए मंदिर बना कर इस मे जोड़ते रहे।

कर्णक मंदिर के सुर्य भगवान के सौर घटना की तरह 22 अक्टूबर को हर साल दक्षिणी मिस्र में अबू सिंबल में रामसेस के महान मंदिर, होली ऑफ होलीज़ में भी सूरज लंबवत होता था और आज भी है।उस की किरणें फिरऔन ऱाजा रामसेस की मूर्ती के चेहरा पर पडती थीं और हैं।फिरऔन का मानी है, सूरज देवता की औलाद।

#नोट: भारत एक प्राचीन सभ्यता, का ढोंग रोज़ रचा जाता है।आप को यहॉ कोई शिव मंदिर, राम मंदिर या कोई दूसरे देवी देवता का मंदिर या खंडहर 1500 साल से पूरानी नही मिले गा, मगर मिस्र मे मिले गा।16वी शताब्दी मे बादशाह बाबार ने शोध कर राम जी का पवित्र जन्म स्थान हिन्दु समाज को अयोध्या मे दिया, मगर दूसरे हिन्दु राजाओं ने कभी कोई दूसरे प्राचीन मंदिर को चिह्नित नही किया।