26 April 2023

हम लोग OPEC के दुनिया के तीन बडे तेल उत्पादक देश सऊदी अरब, रूस और इराक़ का नाम जानते हैं, लेकिन दुनिया के दस (10) बडे कच्चे तेल भंडार (known oil reserves) वाले देश निम्न हैं:

1.#Venezuela दुनिया का सब से बडा तेल भंडार (known oil reserves) वाला देश है, जिस के पास *300 billion बैरल तेल है मगर केवल 7 लाख बैरल तेल प्रति दिन उत्पादन करता है।वेनेज़ुएला की आबादी 3 करोड है मगर लुटेरे शासक के कारण इस देश मे आज भी गरीबी है, लोग लकड़ी के चूल्हा पर खाना पकाते हैं।

2.#Saudi Arabia मे तेल की खोज 1939 मे अमेरिका ने पहली बार दममाम मे किया और आज इस के पास *267 billion तेल का भंडार है और इस की तेल की कंपनी Aramco दुनिया की सब से बडी $2 trillion की कंपनी है।सऊदी अरब के पास $500 billion का Wealth Fund जो दुनिया मे निवेश करता है।

आज सऊदी अरब 1 करोड 15 लाख (*11.5 million) बैरल प्रति दिन तेल उत्पादन कर दुनिया का सब से बडा तेल उत्पादक देश है।

3.#Iran मे 1902 मे तेल निकला और आज *209 billion तेल का भंडार है और आबादी 8.5 करोड है जो 20 लाख तेल प्रति दिन उत्पादन करता है। सरकार की ना-अहली, Proxy War, अमेरिकन सैंगशन्स के कारण केवल 7.5 लाख बैरल तेल OPEC के माध्यम से निर्यात करता है। आज वहॉ 1$, एक लाख 22 हजार ईरानी रेयाल है।

4.#Canada को *171 billion बैरल कच्चे तेल का भंडार है। 50 लाख बैरल प्रति दिन तेल उत्पादन करता है।कनाडा OPEC का सदस्य नही है।

5.#Iraq के पास *145 billion बैरल तेल है। 45 लाख बैरल प्रति दिन तेल निकालता है और 34 लाख बैरल निर्यात करता है।

6.#UAE के पास *111 billion बैरल तेल है। 27 लाख बैरल प्रति दिन तेल निकालता है और 23 लाख बैरल निर्यात करता है।

7.#Kuwait के पास *101 billion बैरल तेल है। 24 लाख बैरल प्रति दिन तेल निकालता है और 17 लाख बैरल निर्यात करता है।

8.#Russia के पास *80 billion बैरल तेल है। 94 लाख बैरल प्रति दिन तेल पैदा कर सऊदी अरब के बाद दुनिया का दूसरा बडा तेल उत्पादक और निर्यातक देश है।रूस दुनिया का सब से बडा गैस उत्पादक देश है।क़तर, अलजेरिया, अज़रबाइजान और क़ज़ाखस्तान दुनिया मे दूसरे और तीसरे नम्बर के गैस उत्पादक देश हैं।

9.#USA के पास *68.8 billion बैरल तेल का भंडार है।अमेरिका OPEC का सदस्य नही है।

10.#Libya के पास *48.3 billion बैरल तेल का भंडार है।